पीलीभीत, मई 10 -- पीलीभीत। जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर स्वगणना के लिए गांधी स्टेडियम खेल कार्यालय में कैंप लगाकर लोगों को जनगणना के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को जनगणना कैसे करनी है। इसको लेकर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मेराज हुसैन, एआर कोऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह , माई भारत के समन्वयक शिवम शर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सहित कई विभागों ने समन्वय स्थापित कर लैपटॉप के माध्यम से स्वगणना कराई। स्वगणना कराने के लिए गांधी स्टेडियम में लोग पहुंचते रहे। अपनी डिटेल लगाए गए टेबिलों पर लैपटॉप के माध्यम से पोर्टल पर दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों को स्व गणना के लिए किया जागरूक स्वगणना को लेकर आमजन जागरूक हो। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया ...