बगहा, अप्रैल 4 -- बेतिया/नरकटियागंज। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भितिहरवा आएंगे। दोपहर 3.05 बजे उनका हेलिकॉप्टर भितिहरवा में उतरेगा। यहां परिचय व स्वागत के बाद वे सड़क मार्ग से सीधे भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचेंगे। यहां वे गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। गांधी आश्रम स्थित कुटिया का भ्रमण व अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे गांधी आश्रम स्थित संग्रहालय के कक्ष-1 व दो का अवलोकन करेंगे। प्रार्थना कक्ष स्थित गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करेंगे। इसके बाद उप राष्ट्रपति दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे। उप राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद उनका स्वागत करेंगे। यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर सचिव अखिलेश कुमारसिं ने पत्र जारी कर दी।बॉर्डर से जंगली पगडंडियों तक निगरानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.