हाजीपुर, फरवरी 26 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर पाया नंबर एक और दो के बीच मंगलवार की देर रात करीब 11: 30 बजे अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गंगाब्रिज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कई वाहनों के शव के ऊपर से गुजर जाने के कारण परखच्चे उड़े शव को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। हाजीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे क्षतविक्षत शव को पीएमसीएच रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने की तक मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पाया नंबर एक और दो के बीच में अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को ब...