हाजीपुर, जुलाई 21 -- गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 26 पूर्वी लेन पर सोमवार की रात 10:30 बजे सड़क दुर्घटना में कृषि विभाग 'आत्मा के उप परियोजना निदेशक' की मौत हो गई। वहीं हादसे में बाइक चला रहे अकाउंटेड गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस एवं स्थानीय थाने की पुलिस को दी।

दुर्घटना की सूचना हादसे की सूचना मिलते ही गंगाब्रिज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अकाउंटेंट को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृत उप परियोजना निदेशक मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के दुलीपट्टी गांव निवासी स्व. सुखदेव साहू के 52 वर्षीय पुत्र सियाराम साहू थे। घायल एकाउंडेंट की पहचान पटना के गायघाट निवासी तारकेश्वर प...