गांधी सेतु पर चलती ट्रक में घुसी पिकअप, उड़े परखच्चे
हाजीपुर, जून 18 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता महात्मा गांधी सेतु पश्चिमी लेन पर पाया नंबर 18 के पास गुरुवार की अहले सुबह करीब 02 बजे चलती ट्रक में लकड़ी लोड पिकअप टकरा गई। हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान पिकअप चालक केबिन में फंसा रहा। घटना के कारण पुल पर भीषण जाम लग गया। राहगीरों ने घटना की सूचना गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को दी।
घटना का विवरण सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप चालक को गाड़ी के केबिन से निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को खींचकर थाने पर ले आई। इसके बाद पश्चिमी लेन पर यातायात सुचारू रूप से प्रारंभ हो सका। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर पटना की ओर से एक ट्रक हाजीपुर आ रहा था। इसी दौरान तेज र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.