गांधी सेतु पर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया हाइवा, उड़े परखच्चे
हाजीपुर, अप्रैल 18 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर पाया नंबर 15 के पास गुरुवार की देर रात करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार बालू लदा हाइवा आगे-आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रक चालक तो निकल गया, लेकिन बालू लदी हाइवा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हाइवा चालक इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 एवं गंगाब्रिज थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गंगाब्रिज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से गुरुवार की देर रात बालू लदे हाइवा को साइड किया और एक लेन को चालू करवाया। इस दौरान करीब 04 से 05 घंटे तक पश्चिमी लेन जाम रहा। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात पटना की ओर से बालू लदा हाइवा हाजीपुर की तरफ तेजी से आ रहा था। इसी दौरान पाया नंबर 15 के पास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.