मोतिहारी, जनवरी 20 -- मोतिहारी। गांधी संग्रहालय के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण हो चुका है। गांधी संग्रहालय के प्रथम तल पर पुस्तकालय सह वाचनालय की स्थापना करने व इसका शुभारंभ गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी से कराने का निर्देश सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी निधि को दिया गया। डीएम सौरभ जोरवाल ने मंगलवार को गांधी संग्राहालय का निरीक्षण किया। डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को यहां पर एक लाइब्रेरियन की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि इस लाइब्रेरी में गांधी जी से संबंधित पुस्तकें, साहित्य की पुस्तकें, मैगजीन, न्यूज़पेपर आदि रहनी चाहिए। जिसका लाभ यहां के लोगों को मिल सके। डीएम ने कहा कि लाइब्रेरी में निशुल्क व्यवस्था रखी जाए। ताकि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले स्कूली बच्चों को भी इसका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.