गया, फरवरी 5 -- शहर के आजाद पार्क में भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा प्रायोजित गांधी शिल्प बाजार का आयोजन किया गया। गुरुवार को भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा प्रायोजित और आसरा सेवा केंद्र भोजपुर के सौजन्य से एक सप्ताह तक संचालित गांधी शिल्प बाजार का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर गणेश पासवान, अपर निदेशक बिहार म्यूजियम पटना अशोक कुमार सिन्हा, समाजसेवी रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। 11 फरवरी तक आयोजित होने वाले गांधी शिल्प बाजार में देश के विभिन्न राज्यों से आये कारीगरों द्वारा हस्त निर्मित उत्कृष्ट हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाया गया है। हस्तनिर्मित कुर्ती, बेडशीट, चादर, गमछा,लहठी, चूड़ी, खिलौने, मधुबनी पेंटिंग की साड़ी, कुर्ती, शॉल, सजावटी सामग्री, श्रृंगार सामग्री, जुट से निर्मित झोला, काष्ठ और शिल्प कला से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.