दरभंगा, मार्च 3 -- दरभंगा। शुभंकरपुर स्थित गांधी शिक्षण संस्थान में होली मिलन समारोह उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य हरेराम चौधरी ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने वाला पर्व है। समारोह में विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी साझा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.