शामली, अक्टूबर 2 -- झिंझाना। गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, निबंध एवं तुकबंदी प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं बच्चों ने महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा धारण कर उनके जीवन और आदर्शों को जीवंत किया। डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने गांधी जयंती पर स्वच्छता, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। नन्हे विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी की वेशभूषा धारण की। जयस सोनी ने गांधीजी का रूप धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा और झाड़ू लेकर स्वच्छ भारत और स्वच्छ विद्यालय का संदेश दिया तथा आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- गांध...