गांधी-शास्त्री जयंती पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा राष्ट्रसेवा का संदेश
संभल, अक्टूबर 3 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बहजोई महाविद्यालय, राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज राजपुर, राजकीय इंटर कॉलेज लहरावन, शिव देवी इंटर कॉलेज तथा कृष्णमुरारी मनोरमा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। बहजोई महाविद्यालय में वक्ताओं ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा व स्वदेशी तथा शास्त्रीजी की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाणपत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज राजपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता और विभिन्न सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.