गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति के रंग
गंगापार, अक्टूबर 2 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को कौड़िहार और श्रृंग्वेरपुर विकासखंड के सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया। बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। ऐक्सेस इंटरनेशनल सैनिक स्कूल मलाक बलऊ में प्रबंधक योगेन्द्र गुप्ता और चेयरमैन नूपुर गुप्ता के नेतृत्व में जयंती समारोह आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश और स्वच्छ भारत अभियान के महत्व के बारे में बताया गया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गांधी और शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक, सत्य-अहिंसा के मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.