बरेली, अक्टूबर 3 -- बरेली। मानव सेवा क्लब की ओर से जीजीआईसी रोड स्थित सभागार में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने गांधीजी के अहिंसा के सिद्धांतों को याद किया। अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने सभी को दोनों महापुरुषों के बताए सादगी और शालीनता के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। आभा तिवारी ने सरस्वती वंदना और अरुणा सिन्हा ने रघुपति राघव राजा राम भजन प्रस्तुत किया। इस दौरान सत्येंद्र सक्सेना, मुकेश कुमार सक्सेना, शकुन सक्सेना, शोभा शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: मदर्स पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे भजन यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विश्वविद्यालय में हुआ कार्यक्रम यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई

हिंदी ...