बरेली, अक्टूबर 3 -- इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्या चमन जहां ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने छात्राओं और शिक्षिकाओं को गांधी जी के सत्य-अहिंसा तथा शास्त्री जी के सादगी और देशसेवा के विचारों से अवगत कराया। छात्राओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर चलने और देश की सेवा के साथ स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल चमन जहां, शिक्षिका सबा अजमत, अर्चना श्रीवास्तव, डॉली खान, फरहा नाज और शगुफ्ता जाहिद समेत विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती यह भी पढ़ें- Lohardaga News: गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों ने लिया स्वच्छता का संकल्प यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी एव...