गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं ने बनाए आकर्षक पोस्टर
शामली, अक्टूबर 3 -- शामली। कस्बा बनत के देवी उमराकौर वैदिक महाविद्यालय शामली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति योगदान को दर्शाते हुए आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर तैयार किए। छात्राओं ने पोस्टरों के माध्यम से सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय के संरक्षक डॉ. देवेंद्र पाल राणा, अध्यक्ष नितिन चौधरी, सचिव विनीत चौधरी और प्राचार्या डॉ. अंचल कुमारी ने छात्राओं के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- Sh...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.