मेरठ, अक्टूबर 3 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मेरठ में शुक्रवार को श्रद्धा, उल्लास और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रशासन, पुलिस और आम नागरिकों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों महान विभूतियों के जीवन दर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया। शुक्रवार को ​दिन की शुरुआत एक भव्य प्रभात फेरी के साथ हुई। डीएम डॉ. वीके सिंह के नेतृत्व में गांधी आश्रम से शहीद स्मारक तक प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Meerut News: गांधी जयंती पर मेयर, नगर आयुक्त ने स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान शहीद स्मारक पहुंचकर डीएम ने अमर शहीदों...