गांधी-शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- भागलपुर। सफाली युवा क्लब में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। क्लब अध्यक्ष प्रो. डॉ. फारूक अली ने कहा कि गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, प्रेम और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश देता है। अहिंसा केवल हिंसा से दूर रहने का नाम नहीं, बल्कि विचार, व्यवहार और कार्यों में शांति, सहिष्णुता और आपसी सम्मान अपनाने का मार्ग है। कार्यक्रम में मो. तबरेज अहमद, गुलअफशा परवीन, छोटू कुमार चंदन, रूपा कुमारी, रेहान, आदित्य आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.