गांधी-शास्त्री के आदर्शों की शपथ लेकर पुलिसकर्मियों ने दोहराया जनसेवा का संकल्प
संभल, अक्टूबर 2 -- संभल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को पुलिस लाइन बहजोई में गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति शपथ दिलाई। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार पुलिस ने गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि दी यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गांधी और शास्त्री के विचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.