गांधी-शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहा स्थित महात्मा गांधी व मेडिकल चौराहा स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई भी की। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि दो अक्तूबर का दिन हमारे देश के लिए बहुत खास और प्रेरणादायक है। इस दिन देश को महात्मा गांधी जैसे राष्ट्रपिता मिले, तो वहीं दूसरी ओर भारत के महान सपूत और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था। आनंद सोनकर, पार्षद आशीष द्विवेदी, अनुज कुशवाहा, अजय आनंद, गणेश वर्मा, अतुल मेहरोत्रा, अमित गोस्वामी, यशस्वी शुक्ला, अंशुला गोस्वामी आदि उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Gangapar...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.