गांधी शांति प्रतिष्ठान में श्रद्धांजलि सभा, दिवंगत सदस्यों की स्मृति में पुस्तिका होगी प्रकाशित
भागलपुर, जून 11 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के पूर्व सचिव स्व. केदार प्रसाद चौरसिया और सह सचिव स्व. जय प्रकाश जय की पुण्यतिथि पर गुरुवार को गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश चंद्र गुप्ता ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि सभी दिवंगत साथियों के चित्र एवं संक्षिप्त जीवन परिचय को गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के प्रांगण में प्रदर्शित किया जाएगा। मौके पर डॉ फारूक अली, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सुनील अग्रवाल, मो. तकी अहमद जावेद, मो. शाहबाज, बासुदेव भाई, संजय कुमार, डॉ. जयंत जलद, विष्णु देव ठाकुर, निर्मल कुमार, प्यारी देवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.