भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर। समन्वय समिति और गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्व कुलपति डॉ. मनोज कुमार और संचालन पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. फारूक अली ने की। वहीं धन्यवाद ज्ञापन गांधी शांति केंद्र के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता ने दिया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. पीसी पांडे, राजकुमार, डॉ. जयंत जलद, सच्चिदानंद किरण, दीपक कुमार, महबूब आलम, मो. अब्दुल करीम अंसारी, वासुदेव भाई, प्रसून लतांत, मो. काबुल, मदन कुमार, राम चरण, डॉ. रामरेखा प्रसाद सिंह, अजीत कुमार, अनीता शर्मा, सरिता देवी, प्यारी देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...