गांधी शांति प्रतिष्ठान में इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित
भागलपुर, मई 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में आयोजित इंटर्नशिप प्रोग्राम के दौरान गुरुवार को वर्धा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. मनोज कुमार ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार, आचरण और व्यवहार में कोई अंतर नहीं था। वे सत्य और अहिंसा के प्रति समर्पित एक महान मानवतावादी थे। उन्होंने जोर दिया कि गांधी के विचारों को समग्रता में समझना आवश्यक है, अन्यथा यह 'अंधों द्वारा हाथी छूने' जैसा अधूरा अनुभव होगा। उन्होंने गांधी जी के 'एकादश व्रत' की व्याख्या करते हुए उनके जीवन संदेश को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में प्रकाश चंद्र गुप्ता ने व्यावहारिक ज्ञान पर बल दिया, जबकि समन्वयक राजकुमार और संजय कुमार ने इंटर्नशिप के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.