गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित हुआ इंटर्नशिप कार्यक्रम
भागलपुर, मई 10 -- भागलपुर। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में शनिवार को एसएम कॉलेज की सेमेस्टर-5 की छात्राओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी और महिलाओं की भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रथम सत्र में केंद्र के सहसचिव संजय कुमार ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्याग्रह कार्यक्रम का विश्लेषण किया। वहीं द्वितीय सत्र में शहर के प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. देवेंद्र प्रसाद गुप्त और डॉ. लीला गुप्ता ने प्राकृतिक चिकित्सा और गांधी विचार पर अपने विचार रखे। मौके पर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता, डॉ. सुजाता चौधरी, राजकुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- एसएम कॉलेज में इंटर्नशिप प्रोग्राम का हुआ उद्घाटन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.