गांधी शांति प्रतिष्ठान में आज मनाया जायेगा आपातकाल दिवस
भागलपुर, जून 25 -- भागलपुर। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में गुरुवार को आपातकाल दिवस मनाया जाएगा। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के संजय कुमार ने बताया कि 25 जून भारतीय इतिहास का एक काला अध्याय है, जब लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार करते हुए तत्कालीन सरकार द्वारा देश में आपातकाल की घोषणा की गई थी। संपूर्ण क्रांति आंदोलनकारी मंच एवं गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र प्रत्येक वर्ष इस दिन को याद करता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार सुबह 11 बजे से गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- आज संविधान हत्या दिवस मनाएगी भाजपा यह भी पढ़ें- भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में आपातकाल एक काला अध्याय: पुरुषोत्तम यह भी पढ़ें- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अलीगढ़ आएंगे कल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.