मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 3 -- मुजफ्फरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा ओपन महिला-पुरुष वॉक रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता नुमाइश मैदान से शुरू होकर सुजड़ू चुंगी होते हुए वापस नुमाइश मैदान पर संपन्न हुई। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में रोहित प्रथम, कन्हैया द्वितीय, जॉनी तृतीय, धैर्य चतुर्थ, दीपांशु पंचम एवं सात्विक छठा स्थान प्राप्त किया, वहीं महिला वर्ग में अनन्या प्रथम, काव्या द्वितीय, सरू तृतीय, राधिका चतुर्थ, माही पंचम एवं वंशिका छठा स्थान प्राप्त किया।दौड़ के समापन के बाद जिला खेल कार्यालय में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यह भी पढ़ें- Shaml...