लखीमपुरखीरी, मई 6 -- गोला गोकर्णनाथ। गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को परीक्षा पर्व-8.0 कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और उनके भविष्य के लिए सही दिशा प्रदान करना रहा।इस अवसर पर कक्षा 10 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ दीक्षित, राम सनेही, डॉ. राजेश कुमार एवं आमिर हुसैन द्वारा विभिन्न करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने छात्रों को विज्ञान, वाणिज्य, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में समझाया और उनकी रुचि के अनुसार विषय चयन करने की सलाह दी। साथ ही आगामी वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने विभिन्न उदाहरणों, तथ्यों और अनुभवों के माध्यम से छात्र...