भागलपुर, जून 11 -- भागलपुर। जिला सर्वोदय मंडल भागलपुर के तत्वाधान में गांधी विचार से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार 11 जून को सूजागंज स्थित होटल आमंत्रण में किया जाएगा। सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बैठक शाम 4:30 बजे से शुरू होगी। जिसमें भागलपुर प्रमंडल में सामाजिक कार्य की गति, दिशा और भविष्य की कार्य योजना पर विचार किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ सर्वोदय कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश, सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष और सर्व सेवा संघ वाराणसी के पदाधिकारी रामधीरज और भागलपुर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामशरण के मार्गदर्शन में होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...