भागलपुर, अगस्त 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के गांधी विचार विभाग में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद की सफलता को लेकर बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के संरक्षक प्रो. मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आयोजन समिति और अकादमिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सेमिनार के मुख्य आधार पत्र (कॉन्सेप्ट पेपर) को तैयार करने के लिए देशभर के प्रख्यात विद्वानों से संपर्क साधा गया है। वर्धा विश्वविद्यालय के प्रो. गोपाल कृष्ण ठाकुर, प्रो. कृष्ण कुमार सिंह, कोलकाता के प्रो. हितेंद्र पटेल, डॉ. उमेश प्रसाद नीरज और पूर्व अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार विभिन्न विषयों पर कॉन्सेप्ट नोट तैयार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- अभाविप व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्पित वहीं, 'खादी: स्त्री स्वाभिमान और स्वावलंबन' विषय पर डॉ. सुप...