औरंगाबाद, जनवरी 2 -- मदनपुर प्रखंड के गांधी युवा क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें और अंतिम लीग मैच में औरंगाबाद, जोगिया टीम ने इस्लामपुर को 22 रनों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच में टॉस जीतकर इस्लामपुर के कप्तान राशिद ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। जोगिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इस्लामपुर की टीम निर्धारित 12 ओवरों में सात विकेट खोकर 117 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में 17 गेंदों पर 33 रन बनाने और एक विकेट लेने वाले अजीत कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आयोजनकर्ता उदय कुमार शिकारी ने उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैच के दौरान गजेंद्र ठाकुर, दीनानाथ यादव, राम केवल रजक, राहुल कुमार, रविरंजन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंपायरिंग रौशन कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.