औरंगाबाद, दिसम्बर 25 -- मदनपुर के बेरी खेल मैदान में आयोजित गांधी युवा क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा लीग मैच कोल्हुआ और टिकवा स्थान के बीच खेला गया, जिसमें कोल्हुआ की टीम ने 25 रन से जीत दर्ज की। मैच का टॉस मध्य विद्यालय कोल्हुआ के प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र पासवान ने कराया जिसमें टिकवा स्थान के कप्तान निरंजन कुमार ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोल्हुआ की टीम ने 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टिकवा स्थान की टीम निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट पर 120 रन ही बना सकी। शानदार प्रदर्शन के लिए कपिल कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया जिसने तीन विकेट लिए। आयोजक उदय शिकारी ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.