गांधी मैदान से हाई स्कूल तक अतिक्रमण मुक्त का आदेश
साहिबगंज, मई 29 -- बरहेट । बरहेट बाजार स्थित तीन मुहानी से गांधी मैदान तक का इलाका अतिक्रमण मुक्त हो गया है। अब गांधी मैदान से हाई स्कूल तक का इलाका अतिक्रमण मुक्त करने की योजना है। प्रखंड प्रशासन के निर्देश पर त्योहार के दौरान भी इस इलाके के दुकानदार अपने दुकान व मकान खाली करने में जुटे थे । बीडीओ अंशु कुमार पांडेय ने बताया कि इधर भी नोटिस बहुत पहले ही दिया जा चुका है । तीन मोहानी से गांधी मैदान तक सभी ने खाली कर दिया गया है । इधर भी कुछ कुछ लोग अपने मन से खाली करना शुरू कर दिया है। जो अपने मन से अतिक्रमित स्थल को खाली नहीं करेगा उस पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.