सुपौल, जनवरी 26 -- सुपौल, वरीय संवाददाता गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य समारोह शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। इस क्रम में राष्ट्रीय झंडोत्तोलन व परेड होगी। गांधी मैदान में झंडोत्तोलन सुबह नौ बजे होगा। जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ आउट राइडिंग में दो-दो चुस्त पुलिस कर्मी की प्रतिनियुक्ति रहेगी। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। परेड में जिला सशस्त्र बल के चार, होमगार्ड के एक और एनसीसी व विद्यालय के छात्र-छात्राओं समेत स्काउट एंड गाइड समेत कुल आठ प्लाटून शामिल होंगे। इसके अलावा विधि व्यवस्था संधारण तथा झंडोत्तोलन के मौके पर गांधी मैदान व आसापस के क्षेत्रों में भीड़ नियंत्रण के लिए दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी, सशस्त्र बल, महिला पुलिस बल व लाठी बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इसको लेकर जिला पदाधिकारी तथा पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.