चाईबासा, अक्टूबर 8 -- चाईबासा, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को चाईबासा के गांधी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का विजुअल माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया तथा सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। पश्चिमी सिंहभूम जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों से हजारों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और पदयात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन, राष्ट्र...