गांधी मैदान में सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
फतेहपुर, जून 21 -- फतेहपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को गांधी मैदान स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कृष्णा पासवान उपस्थित रहीं। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। राज्य मंत्री ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में डीएम निधि गुप्ता वत्स, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, सीडीओ पवन कुमार मीणा सहित जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने किया योगाभ्यास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.