सिमडेगा, फरवरी 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर अंचल प्रशासन की टीम ने गांधी मैदान में सरकारी जमीन की मापी की। इस दौरान अमीन, अंचल निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में पूरे मैदान की चौहद्दी और नक्शा के आधार पर जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि मैदान के कई कोनों पर स्थानीय लोगों द्वारा धीरे-धीरे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जा किया गया है। प्रशासनिक टीम द्वारा इन सभी क्षेत्रों की मापी कर चिन्हित किया गया। मौके पर मौजूद अंचल निरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने बताया कि अंचल अधिकारी के निर्देश पर मापी की रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सौंपी जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट डीसी को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमण कारियों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का निर्देश दिया जाएगा। यदि निर्धारित समय में अतिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.