जामताड़ा, मई 29 -- जामताड़ा। शहर के गांधी मैदान में 29 से 31 मई तक 20वीं जूनियर बालिका राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में झारखंड के 24 जिलों की बालिका टीमें हिस्सा लेंगी। यह जानकारी जामताड़ा जिला खो-खो संघ के महासचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय खो-खो संघ के निर्देश तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन जामताड़ा के सहयोग से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह आयोजन झारखंड राज्य खो-खो संघ के वार्षिक खेल कैलेंडर 2026-27 के तहत जामताड़ा जिला खो-खो संघ, ऑल स्पोर्ट्स एकेडमी एवं झारखंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। यह भी पढ़ें- जामताड़ा गई पलामू जिला जूनियर बालिका खो-खो टीम यह भी पढ़ें- खो-खो प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण के बालक...