मोतिहारी, जनवरी 6 -- मोतिहारी, हिप्र.। डॉ राधाकृष्णन सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह- 2026 के आयोजन को लेकर सोमवार को एसडीओ सह नगर आयुक्त निशांत सिहोरा की अध्यक्षता में बैठक हुई । जिसमें जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) शैलेंद्र कुमार भारती, सहायक समाहर्ता प्रिया रानी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, संस्कृति कर्मी व अन्य गणमान्य उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति निर्णय किया गया कि गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह मोतिहारी स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा जहां सुबह के 9:00 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। मुख्य पथों की सफाई का निर्देश : गांधी मैदान,गांधी उद्यान, समाहरणालय परिसर सहित सभी प्रमुख पथों की साफ सफाई का निर्देश नगर निगम मोतिहारी को दिया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं...