गांधी मैदान में भजन सुनाकर श्रोताओं को झुमाया, बोलीं- देश से है प्यार तो हर पल यह कहना चाहिए, मैं रहूं या न रहूं भारत को रहना चाहिए
किशनगंज, अगस्त 9 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा रविवार को भव्य शोभायात्रा के साथ ठाकुरगंज पहुंचीं। उनके आगमन को लेकर शहर में सुबह से ही उत्साह और भक्तिमय माहौल रहा। बंगाल सीमा क्षेत्र से सैकड़ों मोटरसाइकिलों और चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ साध्वी ऋतंभरा का स्वागत करते हुए उन्हें ठाकुरगंज लाया गया। स्वागत शोभायात्रा का नेतृत्व ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए पुष्पवर्षा कर साध्वी ऋतंभरा का स्वागत किया। शहर में प्रवेश के बाद शोभायात्रा गांधी मैदान पहुंची। यहां पहले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। साध्वी ऋतंभरा के पहुंचते ही पूरा मैदान जयकारों से गूंज उठा। उनके स्वागत में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम में ठाकुरगंज के अलावा सीमांचल, उत्तर बंगाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.