गांधी मैदान : गेट-5 के पास भूमिगत नाले की ठीक से नहीं हुई सफाई
पटना, जून 11 -- गांधी मैदान गेट-5 के सामने क्राइस्ट चर्च स्कूल के निकट जलजमाव हो सकता है। जांच में पाया गया कि भूमिगत नाले की ठीक से सफाई नहीं हुई है। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने रात में नाले की सफाई का निर्देश दिया है, ताकि यातायात प्रभावित नहीं हो। डीएम आवास के सामने से जलनिकासी व्यवस्था के लिए ह्यूम पाइप बिछाकर ज्ञान भवन और गांधी मैदान परिसर के अंदर स्थित नाले से जोड़ने के निर्देश दिया गया है। तात्कालिक व्यवस्था के तहत पंप सेट से जलनिकासी की जाएगी। गुरुवार को नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने वार्ड-24, 25, 26 एवं 27 का निरीक्षण किया। नौ संवेदनशील स्थलों पर जलनिकासी व्यवस्था की समीक्षा की। संबंधित अभियंताओं और पदाधिकारियों को त्वरित एवं दीर्घकालिक समाधान के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- गांधी मैदान : गेट-5 के पास भूमिगत नाले की ठीक से नहीं हुई सफाईजलनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.