मोतिहारी, मार्च 29 -- शहर के गांधी मैदान में बच्चों के स्वास्थ्य लाभ के लिये लगाये गये झूले टूट रहे हैं। ओपेन जिम सिस्टम भी एक-एककर खराब हो रहा है। धूप व बरसात से बचने के लिये कोई शेड नहीं बनाया गया है। गांधी मैदान के किनारे जितने भी बेंच बने हैं उसे असामाजिक तत्व तोड़ रहे हैं। कोई राेकेन व टोकने वाला है। जबकि गांधी मैदान के चारों ओर बीआईपी आवास है। सभी आवास के गेट पर संतरी ड्यूटी लगी रहती है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाता है लेकिन, रोकने वाला कोई नहीं है। सिद्धिरा सिंह का कहना है कि रविवार व अन्य छुट्टी के दिन वह अपने अभिभावक के साथ गांधी मैदान में आती है। गांधी मैदान में बच्चों के लिये लगाये गये झूले टूट रहे हैं। कोई खराब हो गया है। किसी की मरम्मत नहीं की जाती है। प्रशासन को भी इस पर ध्यान देना चहिए। बच्चे यहां खेलने आते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.