सिमडेगा, जनवरी 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक में गांधी मेला पर भी चर्चा की गई। गणतंत्र दिवस के मौके पर लगने वाले ऐतिहासिक गांधी मेला के दौरान विधि व्यवस्था के मद्देनजर कई निर्देश देते हुए मेला को तय समय पर खत्म करने का निर्देश दिया गया। नगर परिषद प्रशासक से गांधी मेला संबधी जानकारी लेने के बाद डीसी कंचन सिंह ने मेला में आने वाले खेल तमाशों के सुरक्षा मानकों की जांच करने का निर्देश दिया। साथ हीं उन्होंने गांधी मेला का समय विस्तार नहीं करने की बात कहते हुए मेला निर्धारित समय में ही समाप्त करने की बात कही। इधर विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह ने भी मेला में विधि व्यवस्था की कमान नप के अधिकारियों को अपने पास रखने की अपील की। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.