गांधी भवन किनारे होगा दुकानों का निर्माण
हरदोई, अप्रैल 2 -- हरदोई। गांधी भवन जनकल्याण समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में हुई। बैठक जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों से कहा कि गांधी भवन के साज-सज्जा एवं बेहतर रख-रखाव का का होगा। समिति की आय में बढोत्तरी करने हेतु गांधी भवन के किनारे टीन शेड दुकानों के निर्माण कराया जायेगा। यह दुकाने फोटो स्टेट, कापी-किताब, खादी भण्डार, मेडिकल स्टोर आदि के लिए दी जायेगी। इस पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, समिति के लल्लू दादा, अविनाश गुप्ता, राम प्रकाश शुक्ला सहित अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.