देहरादून, अप्रैल 21 -- देहरादून। चंदर रोड स्थित गांधी बस्ती में सामुदायिक भवन और शौचालय तोड़ने का विवाद मंगलवार को फिर गरमा गया। नगर निगम की टीम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बस्तीवासियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी मूलभूत सुविधाएं छीनने पर आमादा है। लोगों ने कहा कि सामुदायिक भवन और शौचालय वर्षों से क्षेत्रवासियों के उपयोग में हैं और इन्हें तोड़ना जनता के हितों के खिलाफ है। मौके पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने एकजुट होकर कार्रवाई का विरोध किया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक किसी भी तरह की तोड़फोड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बस्ती में पहले से ही मूलभूत सुविधाओं की कमी है। ऐसे में शौचालय और सामुदायिक भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.