गांधी प्रतिमा के समक्ष आप ने किया सत्याग्रह
बस्ती, जुलाई 21 -- बस्ती। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. रामसुभाष वर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ हुए पुलिस के दुर्व्यवहार, पेपर लीक, युवाओं की मांग, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्याग पत्र सहित चार सूत्री मांगों को लेकर गांधीकला भवन स्थित बापू प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। डॉ. रामसुभाष वर्मा ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्याओं को लेकर बहुत परेशान है। सोनम वांगचुक का अनशन यह बताता है कि युवाओं के मुद्दों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक के समर्थन में राजनैतिक दलों का प्रदर्शन जिला प्रभारी कुलदीप जायसवाल, पतिराम आजाद, मिथिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.