गांधी प्रतिमा के नीचे कांग्रेसियों ने दिया धरना
कानपुर, अगस्त 24 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सोमवार को अकबरपुर में गांधी प्रतिमा के नीचे उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के कथित रूप से कार्यक्रम स्थल से चले जाने के प्रकरण के विरोध में धरना दिया। इसके बाद अकबरपुर कोतवाली में पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अम्बरीश सिंह गौर ने कहाकि उन्नाव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से संबंधित एक वीडियो सामने आया है। इसमें राष्ट्रगान के दौरान उनके मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल से जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। इस घटनाक्रम को लेकर राष्ट्रगान के सम्मान एवं संवैधानिक पद की गरिमा से संबंधित गंभीर प्रश्न उठे हैं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: राष्ट्रगान की अवमानना का आरोप, कांग्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.