गांधी पार्क से जल्द शुरु होगी ई-बस सेवा
अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। यातायात व्यवस्था को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारी कर ली है। कंपनी बाग में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन लगभग बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही यहां से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया गया है। शुरुआत में यहां से आगरा, हाथरस, मथुरा के लिए बस चलाई जा सकती हैं। विभाग की तरफ से रूट तैयार किया जा रहा है। विभाग को संचालन के लिए कुल 30 नई इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं। आरएम सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन से जुड़े शेष तकनीकी काम को लगभग दस से पंद्रह दिन में पूरा कर लिया जाएगा। स्टेशन पर चार चार्जर लगाए जा चुके हैं। सिर्फ विद्युत लाइन से कनेक्ट होना बाकी है। दो दिन में ये काम पूरा कर लिया जाएगा। विद्युत विभाग को फायर विभाग से एनओसी लेनी है। इसके बाद बसो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.