भदोही, जुलाई 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में गुरुवार की रात ज्ञानपुर स्थित गांधी पार्क कांग्रेसजनों ने युवा जागरण सत्याग्रह किए। रात्रि आठ बजे से सुबह पांच बजे तक कांग्रेसजन गांधी पार्क में डटे रहे। लोकतंत्र, संविधान एवं विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा करने का कांग्रेसजनों ने संकल्प लिय। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर कांग्रसजनों ने नाराजगी जाहिर की। इस दौरान संयोजक नाजिम अली उत्तर प्रदेश महासचिव, शक्ति मिश्र जिलाध्यक्ष एनएसयूअई एवं विशाल और मृत्युंजय सिंह टोनी की अध्यक्षता में कांग्रेसजन सरकार और दिल्ली पुलिस के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर की। मुख्यअतिथि रहे दयाशंकर पांडेय प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेंद्र दुबे राजन पूर्व जिलाध्यक्ष ने द...