गाज़ियाबाद, फरवरी 20 -- गाजियाबाद। कांग्रेसियों ने लखनऊ विधानसभा का घेराव करने के बाद शुक्रवार, 20 फरवरी को गाजियाबाद में लोहिया नगर स्थित गांधी पार्क में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान चलाया है। इसी क्रम में 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस दौरान शांतिपूर्ण मार्च पर लाठीचार्ज किया। इसी विरोध में कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में शांतिपूर्ण धरना दिया। इस दौरान अश्वनी त्यागी, लोकेश चौधरी, आशुतोष गुप्ता, आशीष, कमलेश कुमारी, हरेंद्र सिंह बाबा, राजाराम भारती, सुरेंद्र शर्मा और सविता गौतम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.