मोतिहारी, मार्च 25 -- कोटवा। कोटवा के जसौली पट्टी में बुधवार से आयोजित चंपारण सत्याग्रह महोत्सव को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि चंपारण की यह वही भूमि है जहां से महात्मा गांधी ने भारत की आजादी की दिशा तय हुई। चंपारण में गांधी जी ने किसानों की समस्या पर आवाज उठाई। आज मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। एनडीए की सरकार में भारत का सपना साकार हो रहा है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा और बिहार बदला रहा है। राधामोहन सिंह के नेतृत्व में चंपारण विकास कर रहा है। विधायक एवं जिलाधिकारी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। महोत्सव का शुभारंभ बिहार विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में जिले के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग ...