मुजफ्फर नगर, जून 16 -- गांधी नगर और हरिपुरम के बीच जनसहयोग से करीब 19-20 वर्ष पूर्व बनाई गई पैदल पटरी को सिंचाई विभाग द्वारा जेसीबी से हटाए जाने पर क्षेत्र में भारी बवाल खड़ा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना, नोटिस या सुनवाई के 12 जून को की गई इस कार्रवाई से आक्रोशित मोहल्लावासियों ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर अधिनस्थ अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह मार्ग स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वर्षों से लाइफलाइन था। पटरी हटने से अब लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। शिकायतकर्ताओं ने सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कार्रवाई कथित रिश्वतखोरी के चलते द्वेषभावना से की गई है। मोहल्लावासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले ...